Saturday, 17 August 2002

ग़ज़ल् २२

मैँ जित्‌ना लुत्फ़् उठाऊँ उसे मनाने मेँ
उठाए उत्‌ना ही वॊः फिर् से रूठ् जाने मेँ

ज़िया-ए हुस्न् है वॊः शै जो काम् आती है
सियाह्-ख़ानः-ए दिल् का तमस् मिटाने मेँ

जला जो जोश्-ए महब्बत् की ताब् मेँ , या रब्ब् !
वॊः इक् सितारः-ए रौशन् हुआ ज़माने मेँ

खुली निगॆह् मेँ ज़िया ताक्‌ने का ज़र्फ़् कहाँ ?
पॆ इत्तिफ़ाक़्-ए तमाशा है सो ही जाने मेँ

न पूछ् मुझ्‌से नज़ाकत् बुत्-ए सितम्‌गर् की
हुआ है चूर् , मेरी इक् नज़र् उठाने मेँ

ख़ायाल्-ए पास्-ए वफ़ा तक् नहीँ तुम्हेँ , "रौशन्"
बुलंद् ऽअर्श्-ए वफ़ा थे किसी ज़माने मेँ




लुत्फ़् = gratification, pleasure, enjoyment.
ज़िया = light; resplendence.
हुस्न् = Goodness; beauty.
शै = thing, object.
सियाह् = black, dark, sombre; unfortunate, bad.
ख़ानः = house; compartment.
सियाह्-ख़ानः = dark / unfortunate house.
तमस् = darkness, gloom; the quality of darkness incident to humanity; sorrow.
जोश् = heat, passion; ardour.
ताब् = burning; light, radiance.
रब्ब् = lord, master; preserver; god.
सितारः = star; fortune, destiny.
रौशन् = light, illuminated; shining, luminous; clear, manifest.
निगॆह् = contr. of निगाह्.
ताक्‌ना = to look at, behold; to stare at.
ज़र्फ़् = skill; capacity, capability.
इत्तिफ़ाक़् = probability; opportunity; chance, fortune.
तमाशा = sight, spectacle; pleasure.
नज़ाकत् = softness; delicacy; elegance.
बुत् = idol, statue; mistress.
सितम्‌गर् = tyrant, oppressor.
चूर् = powder; crushed, powdered.
नज़र् = vision; glance.
नज़र् उठाना = to raise one's glance; (met.) defiance.
ख़ायाल् = thought; consideration.
पास् = regard, respect, sake.
वफ़ा = fulfilment; fidelity.
बुलंद् = lofty; exalted.
ऽअर्श् = the highest sphere, the empyrean (where the throne of god is).



Saturday, 6 July 2002

ग़ज़ल् २१

दिल्-ए तंग् के आप् मॆह्माँ हुए
तो जीवन् के दो रोज़् आसाँ हुए

जब् आप् आए तो रौश्‌नी हो गई
चराग़ोँ को गोया फिर् अर्माँ हुए

बहारोँ की मस्ती नज़र् से जो पी
हमेँ ऽइश्क़् के फिर् से अर्माँ हुए

ज़ुबाँ कट् गई है मगर् देख् तो
चराग़्-ए नज़र् सद्-फ़ुरोजाँ हुए

तेरे साथ् गो कोई हस्रत् न थी
तेरे बऽद् अर्माँ के अर्माँ हुए

(कित्ऽ)
अब् , ऐ रश्क्-ए गुल्‌शन् , जो तू चल् दिया
चमन्‌ज़ार् तुझ् बिन् बयाबाँ हुए
जहाँ फूल् खिल्‌ते थे तेरे हुज़ूर्
बिना तेरे अब् दश्त्-ए वीराँ हुए

जो फ़ुर्क़त् मेँ तंगी-ए दिल् देख् ली
तो हैराँ हुए हम् परेशाँ हुए

ग़ज़ल् कह् रहे थे ख़्व़ुशी की , मगर्
यॆः अश्ऽआर् काहे को नालाँ हुए




Outliers
वॊः क्या तर्ज़्-ए साक़ी थी "रौशन्" जहाँ
सभी रिन्द्-ए काफ़िर् मुसल्‌माँ हुए




तंग् = confined; barren; distressed; dejected, sick (at heart).
रोज़् = day.
चराग़् = wick (for lamp); lights.
गोया = as it were, as though.
अर्माँ = desire; longing.
मस्ती = intoxication; lust.

सद् = hundred.
फ़ुरोजाँ = shining, luminous, resplendent.
सद्-फ़ुरोजाँ = a hundred fold luminous.
गो = even if, although.
हस्रत् = grief, regret; desire.
बऽद् = after, subsequent (to).
रश्क्-ए गुल्‌शन् = envy of the rose-garden.
चमन्‌ज़ार् = a verdant meadow.
बयाबाँ = desert, wilderness.
(-के) हुज़ूर् = in the presence (of).
दश्त् = desert; forest.
वीराँ = laid waste, ruined; desolate.
फ़ुर्क़त् = separation; absence (of a beloved person).
तंगी = straitness, tightness; distress, poverty; stinginess.
हैराँ = bewildered, disturbed; distressed.
परेशाँ = scattered; confused; perplexed, bewildered; distressed.
अश्ऽआर् = verses.
नालाँ = groaning, complaining; lamentable.
तर्ज़् = fashion; style of conduct.
साक़ी = cup-bearer; bar-tender.
रिन्द् = sceptic; rogue; drunkard.
काफ़िर् = infidel, impious.


Thursday, 14 June 2001

ग़ज़ल् २०

मुझ्‌को बता कि मैँने क्या यॆः गुनॆह् किया है
चाहा जो दिल् तुम्हारा , तुम्‌को जो दिल् दिया है

जब् जाम् उस्‌ने ग़ाफ़िल्-अंदाज़् से दिया है
ऐ शाम्-ए तिश्नगी ! मैँने ज़ह्र् तक् पिया है

रोया हूँ हिज्र्-ए गुल्-रू मेँ यूँ कि कोई सम्‌झे
शब्‌नम् के आँसुओँ को मैँने सिमट् लिया है

ऐ हुस्न्-ए ज़िन्दगी ! लेना अंग्ड़ाइयाँ तू
याँ हर् अदा पॆ तेरी यारोँ ने दम् लिया है

तेरी निगॆह् पॆ माइल् , तेरी नज़र् का बिस्मिल् !
ऐसे ही मुब्तला "रौशन्" दम्-ब-दम् जिया है




गुनॆह् = contr. of गुनाह्.
ग़ाफ़िल् = neglectful, negligent.
अंदाज़् = mode, manner, style; bearing, gait.
शाम् = evening.
तिश्नगी = thirst; strong desire; temptation.
ज़ह्र् = poison, venom.
हिज्र् = separation; absence.
गुल्-रू = rosy-faced; sweetheart, mistress.
शब्‌नम् = dew.
हुस्न् = goodness; beauty.
ज़िन्दगी = life, existence.
अँग्ड़ाई = stretching the limbs; yawning.
याँ = contr. of यहाँ.
अदा = grace; elegance; coquetry.
निगॆह् = contr. of निगाह्.
माइल् = fond (of), addicted (to).
नज़र् = vision; look, glance; countenance.
बिस्मिल् = sacrificed, slaughtered.
मुब्तला = entangled; fascinated.
दम्-ब-दम् = 'breath by breath,' every moment, perpetually.