Thursday, 1 June 2006

ग़ज़ल् ३६

ऐ दोस्त् ! क्योँ मुँह् छिपा रहे हो
पर्दः पॆ पर्दः गिरा रहे हो

फ़िर् नज़्म्-ए उर्दू सुना रहे हो
यऽनी तऽअश्शुक़् जता रहे हो

मऽशूक़ः है मौत् , ता-क़ियामत्
और् ज़िन्दगी से निभा रहे हो

अप्‌नोँ से ग़फ़्लत् , अदा-ए शिद्दत्
ग़ैरोँ से उल्फ़त् जता रहे हो

अफ़्सोस् ! ऐ हासिल्-ए महब्बत्
यॆः कैसा मंज़र् दिखा रहे हो

वॊः रुत्बः है "साहिबा" तुम्हारा
"रौशन्" के दिल् का ख़ुदा रहे हो



नज़्म् =order; stringing; poetry.
तऽअश्शुक़् = exhibiting love; affection.
तऽअश्शुक़् जताना = to make a show of love or affection.
मऽशूक़ः = beloved, sweet-heart, mistress.
ता-क़ियामत् = to the last day (i.e. until resurrection).
ग़फ़्लत् = neglect, inattention.
शिद्दत् = vehemence, force, violence.
उल्फ़त् = intimacy; affection, friendship.
हासिल् = product, outcome, result; inference; profit; import.
मंज़र् = aspect; view; landscape; spectacle, scene.
रुत्बः = station, standing, honour, rank, degree; distinction.
ख़ुदा = god; lord, master, ruler, owner.


Tuesday, 1 March 2005

ग़ज़ल् ३५ (नज़्र-ए शॆल्ली)

इक् दिन् तो मेरी जान् सताने के लिए आ
झुठा ही सही , प्यार् जताने के लिए आ

(क़ित्ऽ)
तू मुझ्‌से ख़फ़ा कब् है ? यॆः सब् कल् की हैँ बातेँ
ऐसी कोई उम्मीद् दिलाने के लिए आ
कब् रिश्तः-ए उम्मीद् हुआ बाऽइस्-ए तस्कीन्
फिर् भी कोई उम्मीद् दिलाने के लिए आ

क्या चीज़् है यॆः ज़ौक़्-ए महब्बत् मैँ बता दूँ
दिल् अप्‌ना मेरे दिल् से मिलाने के लिए आ

लौटा हूँ तेरी बज़्म् से बा-हाल्-ए शिकस्तः
बस् नाम् को ज़िन्दः हूँ , मिटाने के लिए आ

याँ किस् को ख़बर् थीँ सर्-ए मंज़िल् की बलाएँ
ऐ रॆह्‌बर्-ए फ़र्ज़ानः , बचाने के लिए आ

दिल् टूट् ही जाए वले "रौशन्" की यॆः ज़िद् है
''आ ! फ़िर् से मुझे छोड़् के जाने के लिए आ'' *

[*] जनाब् ऎह्मद् फ़राज़् साहिब् की ग़ज़ल् "रंजिश् ही सही , दिल् ही दुखाने के लिए आ" की नज़्र्



रिश्तः = thread; connection; relation; affinity.
बाऽइस् = occasion, cause, motive; subject; means (of).
तस्कीन् = calming; consolation, comfort, peace (of mind).
ज़ौक़् = taste, delight, pleasure.
शिकस्तः = broken; defeated, routed; weak, infirm.
बा-हाल्-ए शिकस्तः = in a broken state.
सर्-ए मंज़िल् = beginning of journey.
बला = trial, affliction, calamity, evil.
रॆह्‌बर् = guide, conductor.
फ़र्ज़ानः = learned, wise; excellent, noble, honourable.
वले (contr. of व-लेकिन्) = but, yet, however, for all that.


Sunday, 26 October 2003

ग़ज़ल् ३४ (नज़्र्-ए जस्मा)

आह् ! ख़ुमार्-ए नाज़् है तुझ्‌को न तो ग़ुरूर् है
गर्चॆः जहान्-ए हुस्न् भी तुझ् ही से नूर् नूर् है

ग़म्ज़्-ए मस्त् मस्त् का यॆः भी ऽअजब् सुरूर् है
तुझ्‌से मैँ होश्यार् हूँ , होश् पॆः मुझ्‌से दूर् है

हुस्न् की इक् झलक् दिखे , आस् मैँ लेके हूँ खड़ा
ले , तेरा संग्-ए आस्ताँ अब् मेरा कोह्-ए तूर् है

रोज़् नहीँ मिलेँगे "रौशन्" वॊः जो तुझ्‌से ग़म् न कर्
बज़्म्-ए ख़याल् मेँ तो "जस्मा" का सदा हुज़ूर् है



Outliers
चॆह्रे का रंग् उड़् गया मह्फ़िल्-ए आर्ज़ू मेँ जो
किस् दिल्-ए बे-क़रार् का हाल तेरे हुज़ूर् है



ख़ुमार् = intoxication; hangover.
नाज़् = coqeutry; pride, conceit, whims.
ग़ुरूर् = pride, vanity, vainglory.
गर्चॆः (contr. of अगर्चॆः) = although, even if.
नूर् = light; brilliance; illumination.
ग़म्ज़् = amorous glance; coquetry.
मस्त् = intoxicated; amorous, wanton.
सुरूर् = pleasure; exhilaration (caused by wine).
संग्-ए आस्ताँ =stone at the threshold/doorstep.
कोह्-ए तूर् = Mt. Sinai, where Musa/Moses had his revelation.
बज़्म् = assembly, banquet.
हुज़ूर् = presence, attendance.
-के हुज़ूर् = in the presence of.
मह्फ़िल् = place of congregation; assembly; dancing party.
आर्ज़ू = wish, desire; expectation; intention.
बे-क़रार् = restless, uneasy; unsettled, vacillating.